गहन सत्य। सरल शब्दों में।

पाने योग्य प्रेम एड्रियन रोजर्स के साथ

पास्टर, शिक्षक और लेखक एड्रियन रोजर्स ने संसार भर के लोगों को यीशु मसीह के प्रेम से परिचित कराया है, और बाइबल के गहन सत्य को इतनी सरलता से प्रस्तुत करके अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है कि "एक पाँच साल का बच्चा भी इसे समझ सकता है, और फिर, यह 50 साल के व्यक्ति के दिल से भी बात करता है।" पाने योग्य प्रेम (लव वर्थ फाइंडिंग) की शुरुआत 1987 में एड्रियन रोजर्स की प्रसारण सेवकाई के रूप में हुई थी और आज भी यह उनकी व्यापक शिक्षाओं की एकमात्र प्रदाता है।

पुस्तकों, वीडियो तथा ऑडियो रिकॉर्डिंग, डिजिटल सामग्री और अन्य मीडिया जैसे संसाधनों के माध्यम से दूसरों को उनके स्पष्ट और शाश्वत बाइबल ज्ञान से जोड़कर, हम न केवल गैर-मसीहियों तक यीशु की आशा पहुँचाना चाहते हैं, बल्कि आम मसीहियों को भी उनके विश्वास में मज़बूत और प्रोत्साहित करना चाहते हैं। एड्रियन रोजर्स की बाइबल सत्य को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में लागू करने की अनोखी क्षमता अन्य आधुनिक शिक्षकों की तुलना में बेजोड़ है। और पाने योग्य प्रेम (लव वर्थ फाइंडिंग) उस विरासत का सम्मान करके और उनके प्रभाव का विस्तार करके परमेश्वर की महिमा करने के लिए समर्पित है।