पचास से भी अधिक वर्षों तक, अपने सुसमाचार प्रचार के उत्साह और परमेश्वर के वचन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से, उन्होंने लगातार दृढ़ विश्वास, करुणा, और निष्ठा के साथ यीशु मसीह के सुसमाचार का प्रचार किया।
एड्रियन रोजर्स एक समर्पित पारिवारिक व्यक्ति थे - उनकी बचपन की प्रेमिका जॉयस के पति, चार बच्चों के पिता, नौ बच्चों के दादा, और छह बच्चों के परदादा।
अपनी सभी उपलब्धियों में, डॉ. रोजर्स अक्सर कहते थे कि उनका सबसे बड़ा आनंद यीशु मसीह के साथ उनके रिश्ते, उनकी पत्नी तथा परिवार, और जिस चर्च के वे पास्टर थे, उसके साथ उनके रिश्ते में केंद्रित था। कई सम्मानों और पुरस्कारों से सम्मानित, उनके लिए सबसे मूल्यवान ट्रॉफी वह थी जो उन्हें उनके बच्चों ने एक फादर्स डे पर उन्हें दी थी, जिसमें उन्हें दुनिया का सबसे महान पिता घोषित किया गया था।
उनकी पास्टोरल अगुवाई में, टेनेसी के मेम्फिस में स्थित बेलेव्यू बैपटिस्ट चर्च के सदस्यों की संख्या 1972 में 9,000 से बढ़कर 2005 में उनकी सेवानिवृत्ति तक 29,000 से अधिक हो गई।
और एड्रियन रोजर्स उनके संप्रदाय में एक अग्रणी थे, जिन्होंने दक्षिणी बैपटिस्ट कन्वेंशन के अध्यक्ष के रूप में तीन कार्यकाल पूरे किए।
एड्रियन रोजर्स की सेवा पर परमेश्वर की आशीष 1987 में पाने योग्य प्रेम (लव वर्थ फाइंडिंग) मिनिस्ट्रीस की स्थापना के साथ और भी स्पष्ट हो गयी, जिसके वे संस्थापक और बाइबल शिक्षक हैं।
इस अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेवा का सूर्य कभी अस्त नहीं होता, जो संसार भर में रेडियो, टेलीविजन पर और ऑनलाइन उपलब्ध है। 2003 में, डॉ. रोजर्स को राष्ट्रीय धार्मिक प्रसारकों द्वारा प्रतिष्ठित हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल होने का सम्मान मिला।
एड्रियन रोजर्स राष्ट्रीय नेतृत्व में सक्रिय थे और अमेरिकी राष्ट्रपतियों से व्यक्तिगत रूप से परामर्श करते थे।
और उनके राष्ट्रीय प्रभाव से परे, उन्होंने ताइवान, दक्षिण कोरिया, इस्राएल, रूस, रोमानिया, और मध्य एवं दक्षिण अमेरिका में परमेश्वर के सत्य का प्रचार किया।
हालाँकि प्रभु ने उन्हें 2005 में अपने घर बुला लिया, फिर भी उनके संदेशों में प्रस्तुत स्पष्ट, शाश्वत सत्य आज भी संसार भर के 150 से अधिक देशों तक पहुँचता है और प्रतिदिन लोगों के जीवन बदल रहे हैं।