अपने पूरे जीवन भर, एड्रियन रोजर्स बाइबल की अचूकता और सुसमाचार की सच्चाइयों की रक्षा में एक सशक्त आवाज़ के रूप में जाने जाते थे, जिसका उदाहरण दक्षिणी बैपटिस्ट सम्मेलन में उनके नेतृत्व में देखने को मिला। वे साहसी तथा दृढ़ निश्चयी व्यक्ति थे और कठिन मुद्दों से पीछे नहीं हटते थे।
उनका रुख स्पष्ट और अटल था क्योंकि निर्णय लेने का उनका आधार परमेश्वर का वचन था। और यही बात पाने योग्य प्रेम (लव वर्थ फाइंडिंग) मिनिस्ट्रीस के साथ भी है।
कई मुद्दे सामने आए हैं जो चर्चा का विषय रहे हैं और शायद कुछ अनिश्चितताएँ भी हैं कि पवित्रशास्त्र इन मुद्दों के बारे में क्या कहता है। पवित्रशास्त्र हमें सलाह देता है कि "तुम सब जिस विश्वास को रखते हो, उसके विषय में यदि कोई तुमसे पूछे तो उसे उत्तर देने के लिए सदा तैयार रहो।" (1 पतरस 3:15)
पाने योग्य प्रेम (लव वर्थ फाइंडिंग) आपके लिए यह विश्वास और मान्यताओं का विवरण प्रस्तुत करती है, जिसमें आपकी जानकारी, विचार और मनन के लिए बाइबल के संदर्भ भी शामिल हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि परमेश्वर इन वचनों के माध्यम से आपको "सदैव तैयार रहने" में मदद करें...
पाने योग्य प्रेम (लव वर्थ फाइंडिंग) मिनिस्ट्रीस, Inc.
नवंबर 2015
परमेश्वर (God)
हम विश्वास रखते हैं कि एक ही परमेश्वर है जो तीन व्यक्तियों में विद्यमान है: पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा।
यीशु (Jesus)
हम विश्वास रखते हैं कि यीशु परमेश्वर का पुत्र है, वह एक कुंवारी से जन्मा, वह पूर्णतः परमेश्वर और पूर्णतः मनुष्य था, उसने एक पापरहित जीवन जिया, वह मानवजाति के पापों के लिए बलिदान के रूप में हमारे स्थान पर मर गया, उसे दफनाया गया, वह देहसहित कब्र से जिलाया गया, और उसे स्वर्ग में उठा लिया गया।
मसीह की वापसी (Christ’s Return)
हम विश्वास रखते हैं कि यीशु मसीह सचमुच पृथ्वी पर वापस लौट आएगा।
पवित्र आत्मा (Holy Spirit)
हम विश्वास रखते हैं कि पवित्र आत्मा परमेश्वर अविश्वासियों को उनके उद्धार (मुक्ति) की आवश्यकता के प्रति उन्हें आश्वस्त करने में सक्रिय है, और वह ऐसा सांत्वनादाता और मार्गदर्शक है जो प्रत्येक विश्वासी में निवास करता है।
बाइबल (Bible)
हम विश्वास रखते हैं कि बाइबल परमेश्वर का वचन है जिसमें कोई त्रुटि नहीं है, और जो जीवन तथा विश्वास का एकमात्र स्रोत है।
मानव (Man)
हम विश्वास रखते हैं कि मानव परमेश्वर की एक ख़ास रचना है, जिसे परमेश्वर के स्वरुप में बनाया गया है, लेकिन पहले मानव, आदम के पाप के कारण, मानवजाति का पतन हुआ, इसलिए सारे मानव पापी हैं और उन्हें उद्धार (मुक्ति) की आवश्यकता है।
उद्धार (मुक्ति) (Salvation)
हम विश्वास रखते हैं कि उद्धार परमेश्वर के सामने पश्चाताप और प्रभु यीशु मसीह में विश्वास के द्वारा मिलनेवाला एक दान है।
आश्वासन (Assurance)
हम विश्वास रखते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति जिसका वास्तव में उद्धार हुआ है, वह प्रभु यीशु मसीह में अनंत काल तक सुरक्षित है।
अनंत काल (Eternity)
हम विश्वास रखते हैं कि जो लोग मसीह के बिना उनके पापों में मर जाते हैं, वे नरक में अनंत काल तक रहते हैं और जो लोग मसीह के द्वारा पापों की क्षमा के साथ मर जाते हैं, वे स्वर्ग में अनंत काल तक रहते हैं।
बपतिस्मा (Baptism)
हम विश्वास रखते हैं कि पानी का बपतिस्मा मसीह की आज्ञा का पालन करने का एक कार्य है और उद्धार (मुक्ति) के बाद पानी में डुबकी लगाने से लिया जाता है।
कलीसिया (Church)
हम विश्वास रखते हैं कि कलीसिया स्थानीय बपतिस्मा लिये विश्वासियों का एक संगठन है जिसका मुखिया प्रभु यीशु मसीह है।
प्रार्थना (Prayer)
हम विश्वास रखते हैं कि प्रत्येक विश्वासी को प्रभु यीशु मसीह के द्वारा परमेश्वर तक सीधी पहुँच प्राप्त होती है।
सरकार (Government)
हम विश्वास रखते हैं कि कलीसिया और राज्यव्यवस्था अलग होनी चाहिए, लेकिन परमेश्वर और सरकार के अलग होने में हम विश्वास नहीं रखते। मसीही लोग नमक और ज्योति हैं।
बैपटिस्ट विश्वास और संदेश https://bfm.sbc.net/wp-content...
Baptist Faith & Message https://bfm.sbc.net/